काराकास, 2 फरवरी (आईएएनएस)। एफ-1 में सक्रिय वेनेजुएल के एकमात्र चालक लोटस टीम के पास्टोर माल्दोनादो ने संन्यास की घोषणा कर दी है।
माल्दोनादो ने कहा है कि वह एफ-1 के 2016 सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे।
माल्दोनादो ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने हालांकि इसके पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया।
ऐसा माना जा रहा है कि 2015 सत्र में अपने खराब प्रदशर्न से निराश होकर माल्दोनादो ने संन्यास का फैसला लिया है।
माल्दोनादो ने 2011 में विलियिम्स टीम के चालक के तौर पर एफ-1 में पदार्पण किया था। 2012 में उन्होंने स्पेनिश ग्रां प्री जीता था, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
साल 2013 में वह टीम लोटस से जुड़े और संन्यास तक इसी टीम के साथ बने रहे।
dharmpath.com dharmpath