कमल हासन के साथ अभिनय करेंगी राम्या!

चेन्नई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री राम्या कृष्णन एक दशक बाद एक तमिल फिल्म में अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन के साथ अभिनय कर सकती हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसमें श्रुति हासन महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी।

हासन के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कमल ने अगली फिल्म में अपनी पत्नी की भूमिका के लिए राम्या से संपर्क किया है। फिलहाल बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक उन्होंने स्वीकृति नहीं दी है।”

कमल और राम्या ने इससे पहले 2002 में तमिल कॉमेडी ‘पंचतंतरम’ में साथ काम किया था

मलयालम फिल्म निर्माता टी. के. राजीव कुमार फिल्म के निर्देशक होंगे। इस फिल्म में श्रुति हासन कमल की बेटी का किरदार निभाएंगी।

संगीतकार इलैयाराजा को फिल्म में संगीत दे सकते हैं।

फिल्म की शूटिंग अप्रैल या मई से शुरू होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493