एफ-1 : रोसबर्ग ने जीता आस्ट्रेलियन ग्रां प्री

मेलबर्न, 20 मार्च (आईएएनएस)। मर्सडीज टीम के चालक निको रोसबर्ग ने रविवार को आयोजित आस्ट्रेलियन ग्रां पी रेस जीत ली।

रोसबर्ग ने 2016 एफ-1 ग्रां पी सत्र की पहली रेस अपने नाम कर नए सीजन का शानदार आगाज किया। रोसबर्ग ने एक घंटे 48 मिनट और 15 सेकेंड में रेस पूरी की।

मौजूदा चैम्पियन लुइस हेमिल्टन दूसरे स्थान पर रहे जबकि दो बार के चैम्पियन मैक्लॉरेटन टीम के फर्नाडो अलोंसो 17वें लैप में एस्टेबान गुटिरेज को ओवरटेक करने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

फोर्स इंडिया के निको हल्केनबर्ग सातवें स्थान पर रहे जबकि उनके साथी सर्गियो पेरेज को 13वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493