बायोपिक नहीं करना चाहती : पत्रलेखा

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। ‘मैरी कॉम’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ सरीखी मशहूर हस्तियों के जीवन पर बनने वाली फिल्मों की सफलता के बाद बायोपिक मानो बॉलीवुड का अहम हिस्सा बन गई हैं, लेकिन अभिनेत्री पत्रलेखा उनमें काम करने की इच्छुक नहीं हैं। उनका कहना है कि वह ऐसी फिल्मों के लिए फिलहाल तैयार नहीं हैं।

पत्रलेखा ने संवाददाताओं से कहा, “मैं कोई भी बायोपिक नहीं करना चाहती। मेरे ख्याल से मुझे ऐसी फिल्में करने से पूर्व एक अभिनेत्री के रूप में अपने आप पर बहुत काम करने की जरूरत है। बायोपिक में काम करने के आपको लिए एक बेहतरीन अभिनेत्री बनने की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि मैं बायोपिक में काम करने वाली हूं।”

बॉलीवुड में पिछली बायोपिक सोनम कपूर अभिनीत ‘नीरजा’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

पत्रलेखा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत हंसल मेहता निर्देशित चर्चित फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ से की थी। वह विक्रम भट्ट की फिल्म ‘लव गेम्स’ में नजर आएंगी।

फिल्म में तारा अलीशा बेरी व गौरव अरोड़ा भी हैं। यह फिल्म आठ अप्रैल को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493