चीन के हुआनेंग संयंत्र में 2017 से शुरू होगा बिजली उत्पादन

हुआनेंग शियादाओ बे परमाणु ऊर्जा संयंत्र में उच्च तापमान वाले गैस रिएक्टर (एचटीजीआर) का दबाव उपकरण लगाया गया।

हुआनेंग शान्डोंग शियादाओ बे परमाणु पावर कंपनी (एचएसएनपीसी) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस बेलनाकार उपकरण की ऊंचाई 25 मीटर और वजन 610 टन है। यह परमाणु रिएक्टर का सबसे बड़ा, भारी और सर्वाधिक जटिल दबाव उपकरण है।

चौथी पीढ़ी की अवधारणा के अनुरूप आपात स्थिति में रिएक्टर बिना किसी रेडियोधर्मी तत्वों के रिसाव के सुरक्षित रूप से बंद होने में सक्षम है।

इस रिएक्टर की क्षमता 200 मेगावाट है और इससे 2017 के अंत तक बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा।

एचएसएनपीसी के महाप्रबंधक ही युनशेंग ने कहा कि संयंत्र में लगे 91 प्रतिशत उपकरण चीनी कंपनियों के हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493