एफ-1 : 2-3 सीजन सक्रिय रहना चाहते हैं मासा

रियो डी जेनेरियो, 14 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के एफ-1 चालक फिलिप मासा ने कहा है कि वह एफ-1 सर्किट ेमें अगले दो या तीन सीजन तक सक्रिय रहेंगे।

अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर खड़े 34 साल के मासा ने बीते सत्र में चालकों की सूची में छठा स्थान हासिल किया। वह बीते सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे थे।

विलियम्स टीम के चालक मासा ने कहा, “समय बीत रहा है लेकिन मैं अभी भी प्रेरित हूं। मैं तब तक कार चलाना चाहता ेहूं, जब तक मुझे लगता है कि मैं प्रतिस्पर्धा में हूं। इस लिहाज ेसे मेरे पास अभी भी दो या तीन सीजन का समय है।”

मासा ने कहा कि 2014 में फेरारी के साथ करार खत्म होने और फिर विलियम्स का साथ मिलने के बाद उनके करियर को एक नया आयाम मिला है।

मासा ने कहा, “विलियम्स के साथ मुझे अच्छा लगता है और मैं अब मस्ती के लिए कार चला रहा हूं।”

2016 एफ-1 सीजन का आगाज अगले रविवार को मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क सर्किट में आस्ट्रेलियन ग्रां प्री के साथ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493