मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन वरुण धवन अभिनीत फिल्म ‘एबीसीडी2’ के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। रेमो डीसूजा निर्देशित फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।
दरअसल कृति रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ में वरुण के साथ काम कर रही हैं, और दूसरा कारण वह खुद भी नृत्य में खासी दिलचस्पी रखती हैं, इसलिए अपने सहकलाकार की नृत्य प्रधान फिल्म का इतनी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
कृति ने बयान में कहा, “फिल्म के प्रोमो काफी बढ़िया हैं। मुझे हमेशा से नृत्य पसंद है। फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रही हूं।”
कृति ने सब्बीर खान निर्देशित फिल्म ‘हीरोपंती’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें उनके नायक टाइगर श्रॉफ थे।
dharmpath.com dharmpath