जिम्मी से ज्यादा स्मार्ट होगी बेटी!

लॉस एंजेलिस, 14 जून (आईएएनएस)। मशहूर और लोकप्रिय प्रस्तोता जिम्मी फेलन को लगता है कि उनकी बेटी विन्नी आगे चलकर उनसे कहीं ज्यादा स्मार्ट होगी। विन्नी अभी 23 महीने की है।

दो बेटियों के पिता जिम्मी ने कहा, “मेरी पत्नी इसे स्वाभाविक मानती हैं, लेकिन मैं अभी से हिसाब लगा रहा हूं। उसने गाना सीखा है, “व्हील्स ऑन द बस’। विन्नी तो अभी से मुझसे ज्यादा स्मार्ट हो रही है। मैं अपने बचपन में उसकी तरह तेज नहीं था।”

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, जिम्मी ने फिल्म निर्माता नैन्सी जुवोनेन से शादी की है और दोनों दो बेटियों विन्नी और फ्रांसिस (6) के माता पिता हैं।

जिम्मी ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां सेरोगेसी के माध्यम से हुई हैं। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह मुश्किल था। हमने कोशिश की थी, लेकिन हमारी किस्मत में यही लिखा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493