सिडनी, 27 जनवरी (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज सीन एबॉट को 2015 का ब्रैडमैन यंग क्रिकेट ऑफ द इअर पुरस्कार दिया गया है। एबॉट को मंगलवार को एलन बार्डर मेडल वितरण समारोह के दौरान इस सम्मान से नवाजा गया।
एबॉट वही गेंदबाज हैं, जिनकी बाउंसर पर घायल होने के बाद टेस्ट खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की मौत हुई थी। एबॉट उस घटना के बेहद दुखी और आहत थे और इस क्रम में क्रिकेट बिरादरी ने सांत्वना देकर उन्हें इस मुश्किल दौर से निकलने में मदद की थी।
इसके बाद एबॉट ने बिग बैश लीग के साथ क्रिकेट में वापसी की थी। एबॉट को ब्रैडमैन ट्रॉफी के लिए कुल 42 फीसदी मत मिले।
पाकिस्तान के खिलाफ बीते साल अक्टूबर में पहला एकदिवसीय मैच खेलने वाले 22 साल के एबॉट ने कहा कि यह पुरस्कार उनकी मेहनत का नतीजा है और वह उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही सीनियर टीम का हिस्सा होंगे।
dharmpath.com dharmpath