एबॉट ने मूल निवासियों के नेता की कब्र पर फूल चढ़ाए

कैनबरा, 24 अगस्त (आईएएनएस)। टोनी एबॉट सोमवार को आस्ट्रेलिया के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए जिन्होंने आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के भूमि अधिकारों के लिए लड़ने वाले नेता एडी कोइकी माबो की कब्र पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

‘एबीसी’ बताया कि एबॉट उत्तरी क्वींसलैंड राज्य के मुरे द्वीप में माबो की कब्र के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कब्र पर पुष्पचक्र चढ़ाया।

माबो की मौत 1992 में हुई थी। भूमि अधिकारों की कानूनी लड़ाई का अंजाम वह जीवित रहते नहीं देख सके। लेकिन, उनकी मौत के कुछ महीनों बाद इस कानूनी लड़ाई में मूल निवासियों की जीत हुई थी।

एबॉट ने कहा, “वह योद्धा थे। महज शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी शक्तिशाली। जिसने तय कर लिया था कि वह कानून के प्रशासकों का सामना करेगा।”

मुरे द्वीप के मूल निवासियों ने एबॉट के स्वागत में अपना पारंपरिक योद्धा नृत्य मालो काप पेश किया।

एबॉट के साथ ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के मामलों के मंत्री नाइजेल स्कलियन, प्रधानमंत्री के संसदीय सचिव एलन टज और प्रधानमंत्री विभाग के सचिव माइकल थावले भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493