उप्र : सावन का अंतिम सोमवार, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पवित्र सावन माह का आज आखिरी सोमवार होने के कारण रविवार देर रात से ही प्रदेश के कई प्रमुख मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। वाराणसी के साथ ही गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, इलाहाबाद तथा अन्य प्रमुख शहरों में स्थित मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिरों से इतर भी कई जगह भक्तों ने विशेष-पूजा अर्चना का आयोजन किया है। शिव मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए भक्त कतार में लगे हुए हैं। भोले के भक्त भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं।

ज्योतिषाचार्य शिवदत्त शुक्ल मानते हैं कि सावन के आखिरी सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन मास में की जाने वाली शिव की उपासना और वह भी सावन के आखिरी सोमवार को की जाने वाली शिवभक्ति हर भक्त के जीवन में सुख लाती है।

वाराणसी में सोमवार को सुबह से ही भक्त उमड़ पड़े हैं। बमभोले के जयकारों के साथ बाबा विश्वनाथ की पूजा के साथ ही फूल, दूध, शहद, घी व चंदन से शिव का अभिषेक भी किया जा रहा है।

लखनऊ में भी सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भक्त उमड़ पड़े हैं। यह सभी ‘ऊॅं ओम नम: शिवाय’ जप के साथ शिव की पूजा में फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा व चंदन चढ़ा रहे हैं। हर जगह पर भोर से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

मुरादाबाद में सुबह से शाम तक जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई। शिव मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया और दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई। इस कारण प्रमुख मंदिरों के बाहर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493