एमआईएएल, एमसीजीएम के बीच भूमि अदला-बदली को मंजूरी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (एमआईएएल) और बृहन्नमुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) के बीच भूमि की अदला-बदली संबंधी एक समझौते को मंजूरी दे दी।

यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किया।

एमआईएएल मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसआईए) का प्रबंधन और संचालन करती है।

मंत्रिमंडल ने एक बयान में कहा, “मंत्रिमंडल ने कब्रगाह के स्थानांतरण के लिए सीएसआईए पर एमआईएएल को दी गई भूमि में से भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) की 2,960.90 वर्ग मीटर भूमि की एमसीजीएम की इतनी ही भूमि के साथ अदला-बदली किए जाने की मंजूरी दे दी है।”

इससे एमआईएएल छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का विकास कार्य पूरा कर पाएगी।

बयान के मुताबिक, दोनों भूखंड आस-पास ही स्थित हैं और उनकी सर्किल दर भी समान है।

बयान में यह भी कहा गया है कि भूमि की अदलाबदली के बाद वैल्पिक भूमि के खारिज दाखिल (मुटेशन) पर आने वाला खर्च एमआईएएल वहन करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493