चेस्टर ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि ये दोनों टुकड़े विमान के हो सकते हैं।
विमानन कपंनी बोइंग, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया के जांचकर्ता, जियो साइंस ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के साथ मिलकर दोनों टुकड़ों की जांच करेंगे। वे यह पता लगाएंगे कि क्या ये टुकड़े मलेशिया के गायब विमान एमएच-370 के तो नहीं हैं।
चेस्टर ने कहा, “ये टुकड़े ध्यान खींच रहे हैं, लेकिन इसकी काफी जांच-पड़ताल की जाएगी। इसलिए किसी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कितनी लंबा जांच चलेगी, बता पाना मुश्किल है। मैं उस विमान में सवार लोगों के परिजनों और व्यापक यात्री समुदाय से यह कहना चाहूंगा कि यह जांच एक अनुभवी अंतर्राष्ट्रीय दल द्वारा की जाएगी और अच्छी तरह से की जाएगी।”
मलेशिया का एमएच-370 विमान 8 मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा था। इसमें 239 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर चीनी थे। रास्ते में यह विमान कहीं लापता हो गया। दक्षिणी हिंद महासागर में इस विमान के गिरने का अनुमान लगाया गया है और संयुक्त जांच दल इसकी जांच कर रहा है। हालांकि अभी तक इस विमान का मलबा नहीं मिला है।
dharmpath.com dharmpath