गोल्फ : चौरसिया विश्व रैंकिंग में 151वें स्थान पर पहुंचे

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। पिछले सप्ताहांत इंडियन ओपन में अपनी पहली खिताबी जीत दर्ज करने के बाद भारत के गोल्फ खिलाड़ी एस.एस.पी. चौरसिया ने सोमवार को जारी विश्व गोल्फ रैंकिंग में 92 स्थान की छलांग लगाई है। वह अब 151वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

चौरसिया इससे पहले थाईलैंड क्लासिक के बाद 243वें स्थान पर थे। उनकी हालिया रैंकिंग उनकी व्यक्तिगत श्रेष्ठ विश्व रैंकिंग के बराबर है।

दूसरे भारतीय गोल्फ खिलाड़ियों में अर्निबन लाहिड़ी दो स्थान की छलांग लगाकर 50वें स्थान पर आ गए हैं। अर्निबन भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त गोल्फ खिलाड़ी हैं।

वहीं, दिल्ली के राशिद खान को 44 स्थान का फायदा हुआ है। वह 299वें स्थान पर आ गए हैं। एस.चिक्का को 365वां स्थान मिला है।

ज्योति रंधावा और शुभांकर शर्मा की रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई है। अनुभवी रंधावा नौ स्थान खिसक कर 451वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, शुभांकर पांच स्थान पर खिसक कर 453वें स्थान पर आ गए हैं।

10वें स्थान पर रहने वाले शिव कपूर को 29 स्थान का फायदा हुआ है। उन्हें 470वां स्थान मिला है। हिम्मत राय 11 स्थान खिसक कर 486वें स्थान पर आ गए हैं।

अमेरिका के जॉर्डन स्पिथ ने विश्व रैंकिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। आस्ट्रेलिया के जेसन डे को रोरि मैक्लरो ने दूसरे स्थान से हटा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493