एमएमसीसी ने जीता रेड बुल कैम्पस क्रिकेट खिताब

मोहाली , 1 जून (आईएएनएस)। मराठवाडा मित्रमंडल्स कॉलेज आफ कॉमर्स (एमएमसीसी) पुणे ने रिज्वी मुंबई को हराकर रेड बुल कैम्पस क्रिकेट खिताब नेशनल फाइनल्स का खिताब जीत लिया है।

स्वामी श्रद्वानंद कॉलेज नई दिल्ली को हराकर फाइनल में पहुंची एमएमसीसी अब इस वर्ष के आखिर में श्रीलंका में होने वाले ग्लोबल टी-20 कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

रेड बुल्स कैम्पस क्रिकेट के तकनीकी निदेशक और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने कहा, “रेड बुल कैम्पस क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। यह क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है।”

इस अवसर पर पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री की अतिरिक्ति मुख्य सचिव और स्पोर्ट्स निदेशक अमुत कौर गिल ने कहा, ” विश्वविद्यालय स्तर पर ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से मैं खुश हूं। जमीनी स्तर पर क्रिकेट में अपना दिलचस्पी दिखाने के लिए मैं रेड बुल को बधाई देना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493