श्रीनगर, 1 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान समेत चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने खानबल में सीआरपीएफ के वाहन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान, एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए।
पुलिस ने कहा, “घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया है।”
आतंकवादियों ने यह हमला ऐसे समय किया है, जब सुरक्षाबलों ने रमजान के पवित्र महीने की वजह से घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को स्थगित किया हुआ है।
dharmpath.com dharmpath