एमएलएस क्लब डीसी युनाइटेड से जुड़े रूनी

वाशिंगटन, 29 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी वेन रूनी एमएलएस में खलेने वाली फुटबाल क्लब डीसी युनाइटेड से जुड़ गए हैं।

रूनी पिछले सीजन इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की क्लब एवर्टन से खेले थे।

बीबीसी के अनुसार, 32 वर्षीय रूनी 10 जुलाई को अमेरिकी ट्रांसफर विंडो के खुलने के बाद वाशिंगटन स्थित क्लब में शामिल होंगे। रूनी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए अमेरिकी क्लब ट्रांसफर फीस का भुगतान नहीं कर रही है लेकिन वे इंग्लिश क्लब को मुआवजा देंगे।

रूनी ने कहा, “अमेरिका जाकर एमएलएस में खेलना मेरे करियर के एक और सपने को पूरा करने जैसा है। मैं हमेशा से सफलता का भूखा हूं और डीसी युनाइटेड के लिए खेलते हुए अपना 100 प्रतिशत दूंगा।”

रूनी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए युनाइटेड को कुल एक करोड़ पाउंड का भुगतान करना होगा। रूनी क्लब के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे, वह 14 जुलाई को टीम के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493