पी.सी. महालनोबिस की जयंती पर गूगल का डूडल

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। गूगल ने शुक्रवार को मशहूर भारतीय सांख्यिकीविद प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर उन्हें डूडल समर्पित किया है।

महालनोबिस को भारत में सांख्यिकी विज्ञान का जनक माना जाता है।

महालनोबिस ने 1931 में कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की थी।

उन्होंने केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ), राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एनएसएस) और वार्षिक सर्वेक्षण उद्योग (एएसआई) की स्थापना में भी मदद की थी।

गूगल ने महालनोबिस की 125वीं जयंती के मौके पर डूडल समर्पित कर उन्हें याद किया है। उन्होंने देश को आजादी मिलने के तुरंत बाद जनसंख्या अध्ययन, फसल उत्पादन जैसे विषयों में बेहतर तरीके से माप करने की दिशा में योगदान दिया।

महालनोबिस के जन्मदिन 29 जून को भारत में ‘सांख्यिकी दिवस’ मनाया जाता है।

उन्होंने अपनी अनुमान तकनीक को विकसित करने के लिए, मानव विज्ञान, भौतिकी और अर्थशास्त्र आदि विषयों का इस्तेमाल किया।

वह सांख्यिकीय माप ‘महालनोबिस दूरी’ के लिए जाने जाते हैं, जो जनसंख्या संबंधी आंकड़ों को इकट्ठा करने में उपयोग में लाया जाता है।

कैम्ब्रिज के किंग्स कॉलेज में गणित का अध्ययन करने वाले महालनोबिस 1953 से 1967 तक भारत के योजना आयोग के सदस्य रहे और उन्होंने देश की दूसरी पंचवर्षीय योजना को निर्देशित किया था।

महालनोबिस का 28 जून, 1972 को निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493