एमएलएस में अपना करियर खत्म करना चाहते हैं पीएसजी के लुइज

पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले डिफेंडर डेविड लुइज ने कहा है कि वह मेजर सॉकर लीग में खेलते हुए रिटायर होना चाहते हैं।

लुइज इन दिनों अपनी टीम के साथ प्री-सीजन ट्रेनिंग पर अमेरिका में हैं।

लुइज ने कहा, “मुझे यहां खेलने में मजा आया। आने वाले 5-10 सालों में यह दुनिया के सबसे अहम फुटबाल आयोजनों में से एक होगा। यह हमारे जैसे खिलाड़ियों के लिए भविष्य का प्लेटफार्म है।”

लुइज, जिनका पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार 2019 में खत्म हो रहा है, ने कहा कि वह अपना करियर अमेरिका में खत्म करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें वहां का लाइफस्टाइल पसंद है।

लुइज के पास पुर्तगाल का भी पासपोर्ट है। बीते साल लुइज ने पीएसजी के साथ करार किया था। वह इससे पहले चेल्सी के लिए खेल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493