मेरी इच्छाएं आम लड़कियों जैसी : सानिया मिर्जा

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इंडिया इंटरनेशनल जूलरी वीक (आईआईजेडब्ल्यू) के लिए रैंप पर उतरीं टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा का कहना है कि उनकी भी एक आम लड़की जैसी इच्छाएं और हसरते हैं।

सानिया ने सोमवार को शो के उद्घाटन दिवस पर कहा, “मैं एक खिलाड़ी हूं, लेकिन उससे पहले मैं एक लड़की हूं। यही वजह है कि किसी अन्य लड़की की तरह ही मुझे गहनों का शौक है। खिलाड़ी होने का यह मतलब नहीं है कि मेरे अंदर दूसरी महिलाओं जैसी इच्छाएं और हसरतें नहीं हैं।”

सानिया ने यह भी कहा कि वह इंडिया इंटरनेशनल जूलरी वीक के लिए रैंप वॉक करने को लेकर उत्साहित हैं। सानिया इससे पहले भी ब्लेंर्डस प्राइड फैशन टूर, इंडियन ब्राइडल फैशन वीक और ग्लोबल फैशन शो सहित अन्य परिधान फैशन शो के लिए रैंप पर उतर चुकी हैं।

सानिया ने यह भी कहा कि उन्हें स्विटजरलैंड की स्टार खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन जीतने पर नाज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493