‘एमएसजी’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी : डेरा

चंडीगढ़, 16 जनवरी (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अभिनीत फिल्म ‘एमएसजी-द मैसेंजर ऑफ गॉड’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने उन्हें फिल्म रिलीज करने की इजाजत दे दी है।

डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता पवन इंसान ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें शुक्रवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से औपचारिक स्वीकृति पत्र मिल गया।

उन्होंने कहा कि फिल्म सप्ताह भर के अंदर रिलीज हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493