एमटीएनएल को अगले वित्त वर्ष में लाभ संभव : प्रसाद

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल अगले वर्ष लाभ में आ सकती है। यह बात रविवार को केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कही।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “एमटीएनएल को 2014 में 2,900 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। आज उसका संचालन घाटा एक साल में 140 करोड़ रुपये से घटकर 70 करोड़ रुपये रह गया है।”

उन्होंने कहा, “एमटीएनएल ने मुझसे वादा किया है कि वीएसएनएल की तरह वह भी 2016-17 में लाभ में आ जाएगी।”

उन्होंने कहा कि उनके प्रभार संभालते वक्त वीएसएनएल 8,000 करोड़ रुपये के घाटे में थी।

उन्होंने कहा, “इस साल हालांकि कंपनी ने 672 करोड़ रुपये का संचालन लाभ दर्ज किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493