एमनेस्टी के कर्मचारियों को कार्यालय से दूर रहने की सलाह

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने विरोध-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर गुरुवार को अपने कर्मचारियों को कार्यालय न जाने व किसी अन्य स्थान से काम करने की सलाह दी। संस्था ने पुलिस के निर्देश पर कर्मचारियों को यह सलाह दी है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल के अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा कि पुलिस ने देश भर में कंपनी के कर्मचारियों को कार्यालय से दूर रहने की सलाह दी है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के कार्यकारी निदेशक आकार पटेल ने आईएएनस से कहा, “पुलिस की सलाह पर आज हमने अपने कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से किसी दूसरी जगह से काम करने के लिए कहा है।”

एक कर्मचारी ने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को वह कार्यालय में होंगे।

कर्मचारी ने कहा, “हम पुलिस को सहयोग कर रहे हैं और कार्यालय से बाहर काम कर रहे हैं। कार्यालय फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में है।”

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा एमनेस्टी के बेंगलुरू स्थित कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन के बाद यह कदम उठाय गया है।

बेंगलुरू में 13 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत विरोध नारे लगाने के लिए एमनेस्टी इंडिया के खिलाफ पुलिस ने सोमवार रात राजद्रोह का एक मामला दर्ज किया।

एमनेस्टी इंटरनेशल के प्रतिनिधियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493