एमसीएक्स पर प्राकृतिक गैस को छोड़ बाकी कमोडिटी में रही सुस्ती

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। कमजोर विदेशी संकेतों और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आने से घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र के दौरान शुक्रवार को सोना, चांदी, कच्चा तेल, औद्योगिक धातुओं, कॉटन समेत तमाम कमोडिटी के दाम में गिरावट दर्ज की गई, सिर्फ प्राकृतिक गैस का दाम बढ़त के साथ बंद हुआ।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। कमजोर विदेशी संकेतों और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आने से घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र के दौरान शुक्रवार को सोना, चांदी, कच्चा तेल, औद्योगिक धातुओं, कॉटन समेत तमाम कमोडिटी के दाम में गिरावट दर्ज की गई, सिर्फ प्राकृतिक गैस का दाम बढ़त के साथ बंद हुआ।

गुरुनानक जयंती का अवकाश होने के कारण एमसीएक्स पर दिन के सत्रों के दौरान कारोबार बंद रहा, शाम के सत्र में जब वायदा बाजार खुला तो कारोबार पर विदेशी बाजार में कमोडिटी की कीमतों में आई गिरावट का असर दिखा। खासतौर से कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट से कमोडिटी बाजार में मंदी का माहौल बन गया।

वहीं, दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई मजबूती से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना, चांदी जैसी महंगी धातुओं के साथ-साथ जस्ता, तांबा, निकेल, अल्युमीनियम और लेड जैसी औद्योगिक धातुओं और कॉटन की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू वायदा बाजार में भी कच्चे तेल, महंगी व औद्योगिक धातुओं समेत कॉटन व सीपीओ की कीमतों में नरमी का रुख देखने को मिला। हालांकि प्राकृतिक गैस का भाव दो फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

एमसीएक्स पर सबसे ज्यादा गिरावट कच्चे तेल दाम में आई। कच्चे तेल का दिसंबर डिलीवरी वायदा 216 रुपये यानी 5.65 फीसदी की गिरावट के साथ 3,607 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि प्राकृतिक गैस नवंबर वायदा अनुबंध 2.27 फीसदी की बढ़त के साथ 307 रुपये एमएमबीटीयू पर बंद हुआ।

कच्चे तेल के बाद जस्ता के दाम में सबसे ज्यादा गिरावट आई। जस्ता का नवंबर वायदा अनुबंध 2.90 फीसदी लुढ़ककर 182.25 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। तांबे का नवंबर वायदा 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 429.75 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। चांदी का मार्च डिलीवरी अनुबंध 513 रुपये यानी 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 36,932 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

लेड और निकेल का नवंबर वायदा अनुबंध क्रमश: 1.15 फीसदी और 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 137.55 रुपये और 765.50 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। अल्युमीनियम का नवंबर वायदा अनुबंध 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 136.95 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। कॉटन का दिसंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध 180 रुपये की कमजोरी के साथ 21,740 रुपये प्रति गांठ पर बंद हुआ।

सोने के भाव में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने का दिसंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध 90 रुपये की गिरावट के साथ 30,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोना अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर 4.60 डॉलर यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 1,223.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती आने से धातुओं की कीमतों में कमजोरी आई है। हालांकि उन्होंने कहा कि सोने का भाव 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरने पर हाजिर मांग में जोरदार तेजी आ सकती है, क्योंकि आगे शादी का सीजन शुरू हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय परिप्रेक्ष्य में डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार मजबूत हो रहा है क्योंकि कच्चे तेल का दाम घटने से तेल आयात के लिए डॉलर की मांग में कमी आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493