नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय खिलाड़ी सोनिया चहल को यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। शनिवार को जर्मनी की गेब्रिएल वाहनेर ने 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में सोनिया को मात दी।
इंदिरा गांधी स्टेडियम के के.डी. जाधव हॉल में खेले गए फाइनल में सोनिया को वाहनेर ने 4-1 से मात देकर स्वर्ण पदक जीतने से रोक दिया।
पांच जजों ने 29-28, 29-28, 28-29, 29-28, 29-28 से फैसला जर्मनी की खिलाड़ी के पक्ष में दिया।
dharmpath.com dharmpath