‘एमसीए’ में काम करना मजेदार रहा : विजय

चेन्नई, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता विजय वर्मा तेलुगू फिल्म ‘एमसीए – मीडिल क्लास अब्बायी’ में नजर आने वाले हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में काम करना बेहद मजेदार रहा।

दक्षिण फिल्मों के नेचुरल स्टार नानी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फिल्म ‘पिंक’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आए विजय इस फिल्म में भी विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

वेणु श्रीराम द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण वेंकटेश्वर क्रिएशन के बैनर तले स्टार निर्माता दिल राजू ने किया है।

विजय ने एक बयान में कहा, “वेणु सर ने फिल्म की कहानी सुनाने मुंबई आए और मुझे कहानी अच्छा लगी। यह मेरे लिए ही लिखी गई थी, मैंने तुरंत इसके लिए तैयार हो गया।”

विजय की छह दिनों के अंतराल में दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहली 15 दिसंबर को ‘मानसून शूटआउट’ और दूसरी 21 दिसंबर को ‘एमसीए- मीडिल क्लास अब्बायी’।

उन्होंने कहा, “इस फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह देख कर मैं खुश हूं। मैं फिल्म का पहला शो देखने के लिए हैदराबाद जा रहा हूं।”

फिल्म में सई पल्लवी और भूमिका चावला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493