लॉस एंजेलिस, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री इवा लोंगोरिया अपने पति जोस बेस्टन के साथ पहले बेटे की उम्मीद कर रही हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ को उनके प्रतिनिधि ने बताया कि लोंगोरिया (42) चार माह की गर्भवती हैं।
दोनों ने वर्ष 2013 में डेटिंग शुरू की, उन्होंने मई 2016 में मैक्सिको में शादी की।
पूर्व शादी से पहले ही तीन बच्चों के पिता बेस्टन टेलेविसा के अध्यक्ष हैं। यह अमेरिकी मीडिया कंपनी है।
लोंगोरिया इससे पहले कई मौकों पर गर्भावस्था की अफवाहों से इनकार कर चुकी हैं।
उन्हें लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘डेसपेरेट हाऊसवाइव्स’ में गैब्रिएल सोलिस के रूप में पहचाना जाता है।
लोंगोरिया को ‘द सेंटीनेल’, ‘ओवर हर डेड बॉडी’, ‘फॉर ग्रेटर ग्लोरी’, ‘फ्रोंटेरा’ और ‘लोराइर्ड्स’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।
dharmpath.com dharmpath