‘एमसीए’ में नानी के साथ सई पल्लवी

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सई पल्लवी ने अपने दूसरे प्रोजेक्ट तेलुगू भाषा की ‘एमसीए’ को अपनी हामी भरी है। वह फिल्म में अभिनेता नानी के साथ अभिनय करेंगी। अभिनेत्री तेलुगू फिल्म ‘फिदा’ से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

फिल्म ‘एमसीए’ का निर्माता दिल राजू हैं और निर्देशक हैं वेणु श्रीराम।

एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “यह फिल्म आधिकारिक तौर पर इस शनिवार को लांच होगी। लंबे समय से निर्माता इस फिल्म के लिए एक अभिनेत्री की तलाश में थे। जब दिल राजू ने ‘फिदा’ के कुछ दृश्यों को देखा, तो उन्होंने तुरंत सई पल्लवी को फिल्म के साथ जोड़ लिया।

फिल्म में भूमिका चावला भी एक प्रमुख किरदार निभाती दिखाई देंगी।

फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन अभी नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493