नृत्य मेरा पहला प्यार है : तापसी

लंदन, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ में 1990 के बॉलीवुड गीतों पर थिरकने के लिए उत्साहित हैं। इसकी खास वजह है कि वह नृत्य को अपना पहला प्यार मानती हैं।

वह वर्तमान में अभिनेता वरुण धवन के साथ ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

तापसी ने कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म में नृत्य किए हुए मुझे काफी समय हो गया है। मुझे याद है कि मैंने कुछ वर्षो पहले अपनी दक्षिण फिल्म के लिए नृत्य किया था। नृत्य मेरा पहला प्यार है, क्योंकि मैं छह वर्ष की आयु से नृत्य कर रही हूं। मैंने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में भारतीय शास्त्रीय और कुछ पश्चिमी प्रारूप में प्रशिक्षण लिया है।”

उन्होंने कहा, “जब आपके पास ‘जुड़वा 2’ में से एक बेहरीन गीत होता है तो अद्भुत अनुभव होता है। वरुण अच्छे डांसर हैं, इसलिए इस बात को लेकर निश्चित हूं कि उनके साथ डांस करने में मजा आएगा।”

वरुण 1997 की फिल्म ‘जुड़वा’ में सुपरस्टार सलमान के की तरह दो भूमिकाओं में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493