बिहार में तेज धूप, तापमान में इजाफा

पटना, 5 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में तापामन में इजाफा देखा जा रहा है। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। शनिवार को मौसम में कुछ बदलाव आने के आसार हैं। इसके तहत कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री, पूर्णिया का 22.9 डिग्री तथा गया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, भागलपुर का 38.6 डिग्री तथा गया का 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493