मुंबई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी एमिल हस्की और आतिफ मलिक ने शुक्रवार को ‘लेजेंड मैच-2018’ की घोषणा की।
यह मैच भारत में फुटबाल के प्रचार और विकास के लिए शुरू की जा रही एक पहल है। इसके पहले चरण का मैच एक प्रदर्शनी के तौर पर आयोजित होगा, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी और कोच नजर आएंगे।
एमिल अपने इंग्लैंड टीम के पूर्व साथी खिलाड़ियों के साथ संपर्क में हैं और वह इस प्रदर्शनी मैच के लिए मुंबई आएंगे। ये लेजेंड मैच मुंबई के अलावा दो अन्य शहरों कोलकाता और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।
इंग्लैंड के लिए 62 मैच खेल चुके पूर्व खिलाड़ी एमिल ने कहा, “मैं भारत आकर बहुत खुश हूं। लेजेंड मैच के लिए मैं स्टीवन जेरार्ड, फ्रैंक लेम्पार्ड, रियो फर्निदाद, रोबी फ्लावर और अन्य पूर्व साथी खिलाड़ियों के साथ बात कर रहा हूं। हम इसके अलावा, भारत में कोचिंग क्लिनिक के आयोजन की भी योजना बना रहे हैं, ताकि इस देश में कुछ अच्छी गतिविधियां शुरू कर सकें।”
‘लेजेंड मैच-2018’ के अलावा, एमिल और आतिफ ने एक स्थायी कार्यक्रम के बारे में बात की, जो वह भारत में लागू करेंगे। इस कार्यक्रम एक बदलाव साबित होगा और फुटबाल के खेल और भारत में फुटबाल की नई पीढ़ी को नया आयाम देगा।
इस संबंध में विस्तार से जानकारियों का खुलासा अगले माह किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath