एमी जैक्सन जल्द शुरू करेंगी ‘2.0’ की शूटिंग

चेन्नई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमी जैक्सन जल्द ही रजनीकांत की आगामी तमिल साइंस फिक्शन फिल्म ‘2.0’ की शूटिंग शुरू करेंगी।

यह 2010 में आई सुपरहिट तमिल फिल्म ‘एंथिरन’ की सीक्वल है।

एमी ने सोमवार को ट्वीट किया, “धन्यावद केरल! ‘2.0’ की शूटिंग के लिए अगला स्टॉप चेन्नई।”

एमी यहां वनिता फिल्म समारोह में प्रस्तुति के लिए पहुंची थीं।

कार्यक्रम में उन्होंने अपनी तमिल फिल्म ‘एआई’ के गाने पर प्रस्तुति दी, जिसका संगीत ए.आर. रहमान ने दिया।

उन्होंने लिखा, “ए.आर. रहमान के गाने पर नृत्य करना मेरे लिए खुशी की बात है।”

फिल्म ‘2.0’ का निर्देशन एस. शंकर कर रहे हैं। फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है। इसे दिवाली पर रिलीज करने की योजना है। फिल्म में अक्षय कुमार, आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह अक्षय कुमार की पहली तमिल फिल्म है। वह फिल्म में मुख्य नकारात्मक किरदार में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493