मैनचेस्टर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब के स्ट्राइकर ज्लातान इब्राहिमोविक का कहना है कि वह क्लब में अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।
इब्राहिमोविक ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने अपने अनुबंध का विस्तार करने के लिए जरूरी आवश्यकताओं को पूरा कर दिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, युनाइटेड के 35 वर्षीय इब्राहिमोविक पिछले साल एक साल के करार पर जोस मोरिन्हो की टीम से जुड़े थे और उन्होंने इस सत्र में अब तक 20 गोल दागे हैं।
मोरिन्हो ने इससे पहले कहा था कि वह क्लब के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को 2017-18 सत्र में युनाइटेड क्लब में देखना चाहेंगे।
युनाइटेड क्लब में अपने भविष्य के बारे में पूछे जाने पर इब्राहिमोविक ने कहा, “इंतजार करेंगे। देखते हैं, क्या होता है?”
इब्राहिवोविक की ओर से किए गए गोल गोल की बदौलत युनाइटेड क्लब ने ईएफएल कप फाइनल में प्रवेश किया था। इसके साथ ही वह यूरोपा क्लब के नॉकआउट दौर में जगह हासिल कर पाए थे।
dharmpath.com dharmpath