एम्बर के प्रशंसकों का डेप की फिल्म के बहिष्कार का आह्वान

लॉस एंजेलिस, 29 मई (आईएएनएस)। अपने अभिनेता पति जॉनी डेप पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड को प्रशंसकों का भरपूर साथ मिल रहा है। प्रशंसकों ने डेप की नई फिल्म ‘एलिस थ्रू द लुकिंग ग्लास’ का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, एम्बर (30) ने अदालत में तलाक अर्जी लगा दी है, जिसके बाद अदालत ने डेप को उनसे दूर रहने का आदेश दिया है। एम्बर ने घरेलू हिंसा के आरोप को सही साबित करने के लिए कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा की थीं, जिनमें मारे-पीटे जाने की वजह से उनकी आंखें सूजी नजर आ रही हैं। प्रशंसकों ने घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने पर उनकी सराहना की।

एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, “मैं जॉनी का करियर खत्म होने की उम्मीद करता हूं। ‘एलिस थ्र द लुकिंग ग्लास’ का बहिष्कार करता हूं।”

अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, “एलिस थ्र द लुकिंग ग्लास’ और जॉनी डेप की बाकी फिल्मों का बहिष्कार। हम एम्बर के साथ हैं।”

हालांकि डेप की फिल्म का बहिष्कार करने के कदम से हर कोई सहमत नहीं है।

एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, “वे ‘एलिस थ्र द लुकिंग ग्लास’ का बहिष्कार क्यों कर रहे हैं? आपको अहसास है कि इससे सिर्फ जॉनी ही नहीं बल्कि सैंकड़ों लोग प्रभावित होंगे?”

अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, “मुझे गलत न समझे। मुझे भी जॉनी डेप से हताशा हाथ लगी है, हालांकि आपको ‘एलिस थ्र द लुकिंग ग्लास’ का बहिष्कार नहीं करना चाहिए, क्योंकि बाकियों ने भी फिल्म पर कड़ी मेहनत की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493