बोगोटा, 29 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया के विद्रोही समूह नेशनल लिबरशन आर्मी (ईएलएन) ने दो टीवी पत्रकारों को मुक्त कर दिया है।
इन्हें विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में प्रवेश के बाद अगवा कर लिया गया था। ये पत्रकार एक अन्य पत्रकार की तलाश में वहां पहुंच गए थे।
कोलंबिया के ‘आरसीएन टीवी’ ने शनिवार को बताया कि आरसीएन टीवी के डिएगो डी पाबलोस और कैमरामैन कार्लोस मेलो सुरक्षित घर लौट आए हैं।
‘आरसीएन’ के मुताबिक, “विद्रोहियों ने पत्रकारों को पांच दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके बाद ककटा के पास उन्हें मुक्त कर दिया। इसी स्थान पर स्पेन के पत्रकार सालूद हर्नाडेज को भी कैद कर रखा गया था।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हर्नाडेज को शुक्रवार को मुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वह उस स्थान पर सरकार और विद्रोही समूहों के बीच चल रहे संघर्षो को कवर करने गई थीं।
वहीं, स्पेन के समाचार पत्र ‘अल मुंडो’ के पत्रकार हर्नाडीज विभिन्न समाचार पत्रों के लिए आलेख भी लिखते हैं।
पाबलोस ने एक संदेश में विद्रोही समूह ‘ईएलएन’ से कहा, “किसी को दोबारा अगवा मत करना। किसी को दोबाार हिरासत में मत लेना। यह बहुत ही अच्छ देश है और किसी को अगवा करने का कोई कारण नहीं है।”
पत्रकारों ने बताया कि उनके साथ अच्छा बर्ताव किया गया, लेकिन जंगल में परिवार से दूर रहना उनके लिए मुश्किलभरा रहा।
dharmpath.com dharmpath