एम्ब्रस ज्वेल्स स्टोर को निम्रत कौर ने लांच किया

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। एम्ब्रस ज्वेल्स का पहला फ्लैगशिप स्टोर दक्षिण दिल्ली में लांच किया गया। इसका उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने किया। इस स्टोर में अंगूठियां, बालियां, हार और लटकन का विशेष संग्रह पेश किया गया है।

इस अवसर पर ‘लन्चबॉक्स’, ‘एयरलिफ्ट’ और वेब श्रृंखला ‘द टेस्ट केस’ प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत ने कहा कि एम्ब्रस ज्वेल्स कलेक्शंस बहुत ही क्लासिक और सुरुचिपूर्ण है जो हर अवसर पर लोगों को आकर्षित करेगा।

पुस्तक प्रकाशन की चार पीढ़ियों की परंपराओं को तोड़कर अर्पित गोयल मूल्यवान पत्थरों की खोज कर शानदार आभूषण की दुनिया में आए हैं। उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा भारतीय संस्कृति और विरासत को महत्व देने पर जोर दिया है जो कि आभूषण के टुकड़ों में परिलक्षित होता है। मैं रंगों के उपयोग के साथ वास्तुकला में भारतीय इतिहास की सराहना करता हूं। और भारतीय शिल्प कौशल की सराहना करते हुए और आभूषण शिल्पकार को बढ़ावा देने में विश्वास करता हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493