एम्स के जूनियर रेजिडेंट ने आत्महत्या नहीं की : पोस्टमार्टम रिपोर्ट

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर सर्वनन गणेशन, जिनकी पिछले हफ्ते रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी, उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने वाले एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कही।

वरिष्ठ चिकित्सक ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि जिन परिस्थितियों में गणेशन का शव मिला था, यह स्पष्ट था कि उसने आत्महत्या नहीं की थी और यह एक अस्वाभाविक मौत थी।

उसने कहा, “रिपोर्ट के अनुसार कोई भी बाहरी या आंतरिक चोट नहीं थी। ड्रग्स के भी कोई सबूत नहीं मिले। इसके अलावा, दरवाजा भी बंद नहीं था, जो आम तौर पर आत्महत्या के मामले में होता है।”

उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स पुलिस को किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले फिर से परामर्श लेने के लिए कहेंगे।

इसके अलावा टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट आने में महीने लग सकते हैं।

डॉक्टर का कहना, “इस तरह की स्थितियां बहुत ही आश्चर्यजनक हैं और सटीक सुराग लगाने में समय लग रहा है। हालांकि, मौजूदा स्थिति के अनुसार उसने आत्महत्या नहीं की थी।”

सर्वनन गणेशन (26) एम्स से एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। वह 11 जुलाई को अपने किराए के फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493