नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में संस्थान के निदेशक एम.सी.मिश्रा सहित 50 से अधिक चिकित्सकों ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया।
अस्पताल परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन सुबह सात बजे से आठ बजे तक किया गया।
इस मौके पर मिश्रा ने कहा, “योग जीवन जीने का एक तरीका है और यह सभी लोगों के जीवन का हिस्सा होना चाहिए। अगर इसे लगातार और समर्पित होकर किया जाए, तो यह स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर रखता है।”
कार्यक्रम में गैर चिकित्सा कर्मियों ने भी हिस्सा लिया।
चिकित्सा विज्ञान में योग को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा बुधवार को एम्स में एक नए केंद्र का उद्घाटन करेंगे, जो योग के चिकित्सा लाभ के सबूतों पर केंद्रित होगा।
यह केंद्र एम्स के कन्वर्जेस ब्लॉक में बनेगा।
dharmpath.com dharmpath