एम्स में तोड़फोड़ मामले में सोमनाथ भारती गिरफ्तार

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को एम्स की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को एम्स की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि भारती को उनके आवास से गिरफ्तार करके हौज खास पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आर.एस. रावत की शिकायत पर भारती और उनके समर्थकों के खिलाफ 11 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी।

रावत ने अपनी लिखित शिकायत में कहा था कि भारती ने नौ सितंबर को भीड़ को एम्स की कंटीले तारों से की गई घेरामंदी तोड़ने के लिए उकसाया था।

रावत ने यह आरोप भी लगाया कि भारती ने अनधिकृत व्यक्तियों को जेसीबी मशीनें लेकर गौतम नगर नाला सड़क की ओर से एम्स के भीतर घुसने और सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने को कहा।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करने और भारती तथा उनके समर्थकों को एम्स की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोकने का प्रयास किया तो उस दौरान उनके साथ झड़प हुई, जिसमें छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

भारती और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147 (दंगा), 148 (दंगा, घातक हथियारों से लैस होना), 186 (लोक सेवकों को काम करने से रोकने), 353 (लोक सेवकों को काम करने से रोकने के लिए उन पर हमला या बल प्रयोग) और सार्वजनिक संपत्ति क्षति रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि भारती ने आरापों को ‘गलत’ बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493