एयरएशिया की ऑनलाइन प्रणाली 21 जून को बंद रहेगी

बेंगलुरू, 19 जून (आईएएनएस)। विमानन कंपनी एयरएशिया 21 जून को मेंटेनेंस के लिए 27 घंटे के लिए अपनी ऑनलाइन प्रणाली बंद करेगी। यह घोषणा मलेशिया की कंपनी ने रविवार को की।

किफायती विमानन कंपनी ने यहां एक बयान में कहा, “हमारी ऑनलाइन प्रणाली की योजनाबद्ध मेंटेनेंस के लिए 21 जून को सुबह 12 बजे से 22 जून को अपराह्न् तीन बजे तक सेल्फ चेक-इन और मैनेज माई बुकिंग सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।”

कंपनी देश में टाटा संस के साथ संयुक्त उपक्रम के रूप में एयरएशिया इंडिया का संचालन करती है और देश के सात शहरों के लिए उड़ानों का संचालन करती है। इसके अलावा कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सात अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए भी सेवा संचालित करती है।

कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि इस दौरान वे पहले ही ऑनलाइन चेक-इन कर लें, एड-ऑन खरीद लें और बोर्डिग पास प्रिंट करा लें।

बयान में कहा गया है, “हमारी सभी उड़ानें मेंटेनेंस अवधि में पूर्व निर्धारित समय से संचालित की जाएंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493