मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेता अनिल कपूर और वैश्विक मनोरंजन कंपनी लायन्सगेट साथ मिलकर हिट हॉलीवुड फिल्म ‘रेड’ के भारतीय संस्करण का निर्माण करेंगे।
अनिल ने एक बयान में कहा, “’24’ के प्रथम और द्वितीय संस्करण के भारतीय रूपांतरण के बाद हम भारतीय दर्शकों के लिए ‘रेड’ का रीमेक करेंगे।”
यह भारत में दो कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित पहली फिल्म होगी और लायन्सगेट की दूसरी फिल्म होगी। एकेएफसी नेटवर्क और लायन्सगेट फिलहाल फिल्म के कलाकारों का चयन कर रहे हैं।
एकेएफसी नेटवर्क के सीओओ उदयन भट्ट ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि यह लायन्सगेट के साथ एक दीर्घकालिक संबंध की शुरुआत है।”
dharmpath.com dharmpath