गोरखपुर जंक्शन पर वाई-फाई सुविधा सोमवार से

दरअसल, रेल विभाग यात्रियों को आधुनिकतम सुविधाएं प्रदान करने की कड़ी में देश के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाई-फाई, ब्रॉड बैंड की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके तहत गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर इस सुविधा शुभारंभ किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नवस्थापित उच्च तकनीक वाली एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के माध्यम से स्टेशन परिसर की सभी गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखी जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि इस समारोह में सांसद महंत योगी आदित्यनाथ, पंकज चौधरी, कमलेश पासवान, शरद त्रिपाठी व हरीश द्विवेदी भी मौजूद होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493