नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। एयरटेल दिल्ली हाफ मेराथन 2017 ने मंगलवार को सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए चैरिटी के लिए 8.10 करोड़ रूपये जुटाए।
प्रोकैम इंटरनेशनल ने भारत केयर्स फाउंडेशन के साथ मिलकर वर्ष 2016 के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक राशि जुटाई।
इंडिया केयर्स फाउंडेशन के चेयरपर्सन और संस्थापक मरे कुलशॉ ने कहा, “हम इस अद्भुत मंच के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र को प्रोत्साहन और समर्थन के लिए दिल्ली एवं एनसीआर और दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लोगों को धन्यवाद देते हैं।”
dharmpath.com dharmpath