एयरटेल ने मातृत्व अवकाश बढ़ाकर 22 सप्ताह किया

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश की अवधि 12 सप्ताह से बढ़ाकर 22 सप्ताह कर दी है। यह जानकारी कंपनी ने यहां बुधवार को जारी एक बयान में दी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्ठल ने कहा, “इस नई नीति के माध्यम से हमारा उद्देश्य महिला कर्मचारियों को पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन स्थापित करने में मदद करना और यह सुनिश्चित करना है कि वे एयरटेल के विकास में अपना योगदान बनाए रखें।”

बयान में कहा गया, “गोद लेने के मामले में यदि बच्चे की उम्र दो साल से कम है, तो महिला कर्मचारी 12 सप्ताह का अवकाश ले सकेंगी और यदि बच्चे की उम्र दो साल से अधिक है, तो वे छह सप्ताह का अवकाश ले सकेंगी। दोनों ही मामलों में पुरुष कर्मचारी को एक सप्ताह का अवकाश मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493