बहुराष्ट्रीय सैन्य गठबंधन में पाकिस्तान की भूमिका बता सकते हैं शरीफ

इस्लामाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बुधवार को सऊदी अरब की यात्रा पर जाने से पहले अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया। शरीफ सऊदी अरब के नेतृत्व में बने 34 देशों के आतंकरोधी सैन्य गठबंधन में पाकिस्तान की संभावित भूमिका के बारे में बताएंगे।

डॉन आनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब रवाना होने से पहले शरीफ ने मंगलवार को विदेश, आर्थिक, सैन्य और खुफिया मामलों के शीर्ष सलाहकारों और सेना प्रमुख राहील शरीफ से मुलाकात की।

शरीफ के साथ सेना प्रमुख राहील शरीफ भी सऊदी अरब की यात्रा पर गए हैं।

नवाज शरीफ राद-अल शामल में हो रहे बहुराष्ट्रीय आतंकरोधी सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे। इस सम्मेलन के इतर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के स्वरूप और उसकी गतिविधियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

गठबंधन पर पाकिस्तान ने अभी तक अपनी स्थिति अस्पष्ट रखी है। लेकिन, उसके मंत्रियों ने कई मौकों पर सूचित किया है कि वे खुफिया जानकारी साझा करने, सैन्य हार्डवेयर की व्यवस्था, क्षमता निर्माण और आतंकियों के प्रचार का जवाब देने में सहायक हो सकते हैं।

दरअसल पाकिस्तान, सऊदी अरब की इस योजना में शामिल होकर उससे बड़े लाभ की आशा कर रहा है। इसलिए वह सैन्य गठबंधन में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कोशिश कर रहा है।

शीर्ष अधिकारियों के साथ शरीफ की बैठक में पठानकोट हमले की जांच की प्रगति और हमले की जांच के संदर्भ में और सबूत इकठ्ठे करने के लिए पाकिस्तानी जांच दल की संभावित भारत यात्रा पर भी चर्चा हुई।

पाकिस्तानी जांच टीम अगले कुछ दिनों में भारत की यात्रा कर सकती है।

पाकिस्तान ने भारत को हाल ही में सूचना दी थी कि लश्कर-ए-तैयबा के 10 से 15 आतंकी सीमा पार कर भारत में दाखिल हो गए हैं।

बैठक में घरेलू समस्याओं जैसे सिंध की स्थिति, शावाल में चल रहे ऑपरेशन के अंतिम चरण और चारसद्दा के अदालत परिसर में आतंकी हमले पर भी चर्चा हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493