नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। समुदाय द्वारा संचालित आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी एयरबीएनबी ने भारतीय बाजार में अपना ट्रिप्स प्लेटफार्म लांच किया है, जो उपभोक्ताओं को खासतौर से चुने गए स्थानीय अनुभव को बुक करने का मौका देता है।
ऑनलाइन प्लेटफार्म के सहसंस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन चेस्की ने इसकी घोषणा रविवार की रात में एक फैशन शो में की, जिसे डिजायनर शांतनु और निखिल ने आयोजित किया था।
पिछले साल लॉस एंजिलिस में की गई घोषणा के बाद इस सेवा को 12 शहरों में शुरू किया गया है, जिसमें डेट्रायट, लंदन, पेरिस, नैरोबी, टोक्यो, सियोल और सैन फ्रांसिसको शामिल है।
भारत में 15 बुक किए जाने योग्य स्थानीय अनुभव से इसकी शुरुआत की गई है।
चेस्की ने एक बयान में कहा, “मैं भारत में ट्रिप्स को लांच करके उत्साहित हूं। हमने खासतौर से विशेष अनुभवों को चुना है जिसे स्थानीय लोगों द्वारा डिजायन किया गया है जो शहर की विविधता का प्रतिनिधित्व करता है।”
चेस्की ने इसके अलावा शांतनु और निखिल के शो में शोस्टॉपर की भूमिका भी निभाई।
dharmpath.com dharmpath