एयर इंडिया अधिकारी को थप्पड़ मारने वाले सांसद पर मामला दर्ज

हैदराबाद, 27 नवंबर (आईएएनएस)। तिरुपति हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक अधिकारी को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक सांसद के खिलाफ शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सांसद ने हालांकि आरोपों का खंडन किया है।

ड्यूटी पर तैनात एक सरकारी अधिकारी के उत्पीड़न के आरोप में आंध्र प्रदेश के चित्तूड़ जिले के निकट रेनिगुंता में येरपेदु पुलिस थाने में सांसद पी.मिथुन रेड्डी और 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

इस संदर्भ में हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि वह जांच कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हवाईअड्डे पर एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक राजशेखर की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है।

घटना गुरुवार को तब हुई, जब दिल्ली जाने वाले विमान के लिए बोर्डिग पहले ही बंद हो जाने के कारण मिथुन रेड्डी व उनके परिजनों को राजशेखर ने बोर्डिग पास देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

शिकायत के मुताबिक, कड़प्पा जिले के राजमपेट निर्वाचन क्षेत्र से सांसद मिथुन रेड्डी अधिकारी पर जोर से चिल्लाए और थप्पड़ जड़ दिया।

अधिकारी ने आरोप लगाया कि कुछ अन्य लोगों के साथ मिथुन उनके केबिन में घुसे और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि सांसद के समर्थकों ने उनके साथ हाथापाई भी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493