एयर इंडिया की दिल्ली से वाशिंगटन के लिए सीधी उड़ान

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। पहली बार एयर इंडिया नई दिल्ली से वाशिंगटन की सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह सेवा 7 जुलाई से शुरू होगी। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह इन दोनों शहरों को जोड़ने वाली इकलौती उड़ान होगी और इसमें बोइंग 777-200 एलआर विमान का प्रयोग किया जाएगा।

यह एयर इंडिया की अमेरिकी शहरों के लिए पांचवीं सीधी सेवा होगी। कंपनी इससे पहले न्यूयार्क, नेवार्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान शुरू कर चुकी है।

दिल्ली से वाशिंगटन और वाशिंगटन से दिल्ली की उड़ान हफ्ते में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। दोनों शहरों के बीच यात्रा में साढ़े पंद्रह घंटों का समय लगेगा।

इन विमानों में तीन श्रेणियों की सीटें होंगी, जिनमें फर्स्ट क्लाल की 8, बिजनेस क्लास की 35 और इकॉनमी क्लास की 195 सीटें होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493