मोटरसाइकिल के पहिए में फंसे सांप को वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने बचाया

गाजियाबाद, 30 मार्च (आईएएनएस)। मोटरसाइकिल के अगले पहिए में उलझे पांच फीट लंबे कोबरा को वन्यजीव एसओएस टीम ने गुरुवार को बचा लिया।

वन्यजीव एसओएस के एक अधिकारी ने कहा कि सांप को अभी निगरानी में रखा गया है। जल्द ही इसे इसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जोगा।

कोबरा को बीते कुछ दिनों में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में देखा गया था। इससे लोगों में दहशत फैली हुई थी।

इंदिरापुरम के एक निवासी एस.पी. जैन ने कहा, “आज (गुरुवार को) सुबह कोबरा एक मोटरबाइक के अगले पहिए में फंसा दिखाई दिया। आवासीय सोसाइटी के सदस्यों ने तुरंत वन्यजीव एसओएस की 24 घंटे बचाव हेल्पलाइन नंबर (9871963535) पर संपर्क किया।”

बचाव दल के सदस्यों ने मोटरबाइक के अगले पहिए में फंसे कोबरा को 30 मिनट के भीतर ट्रांसपोर्ट कंनेटर में डाल दिया।

बचाव दल के एक सदस्य ने कहा कि निवासियों की मांग पर पूरे इलाके की तलाशी ली गई, जिन्होंने और सांप होने की आशंका जताई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493