महाकौशल ट्रेन हादसे पर रालोद ने रेल मंत्री से इस्तीफा मांगा

रालोद के राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह ने कहा, “रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अब तक के अपने मंत्रित्वकाल में रेल किरायों में लगभग 14 बार बढ़ोत्तरी की। परंतु रेल की पटरियों की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे रेल हादसे हो रहे हैं।”

सिंह ने कहा कि यदि रेल मंत्री से रेल मंत्रालय नहीं संभाला जा रहा है तो नैतिकता के आधार पर उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, “अभी चंद महीनों पहले कानपुर जनपद के पुखरायां में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। इस हादसे में 150 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी थी।”

उन्होंने कहा, “इसके अतिरिक्त कई रेल हादसे हुए और अब भी रेल हादसे जारी है, लेकिन रेलवे अभी तक सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाया है और आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं। रेलवे ने सिर्फ रेलभाड़ा, ढुलाई और मालभाड़ा के किराए में बढ़ोत्तरी करके लोगों को मंहगाई के बोझ तले दबाने का काम किया है।”

उन्होंने कहा, “सरकार को चाहिए कि रेल हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही पटरी की जांच कराई जाए और रेल मंत्री को विशेष जांच टीम को इस कार्य में लगाना चाहिए, क्योंकि रेल मंत्री को लोगों की जान माल से खेलने का कोई हक नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493